एकीकृत प्रतिरोधफ़ीचरसंघर्ष / तनाव

सूचना संचालन प्रतिरोध के लिए महत्वपूर्ण

जोखिमों, लागतों के बारे में प्रतिस्पर्धियों की धारणाओं को बदलना

एडमिरल सैमुअल पापारो, यू.एस. पैसिफ़िक फ़्लीट के कमांडर ने यह भाषण 18 अक्तूबर, 2022 को हवाई में 11वें वार्षिक इंडो-पैसिफ़िक इंन्फ़र्मेशन ऑपरेशंस एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफ़ेयर सिम्पोज़ियम में दिया, जिसकी मेजबानी यू.एस. इंडो-पैसिफ़िक कमांड ने की थी। इसे फ़ोरम के प्रारूप में फ़िट करने के लिए संपादित किया गया है।


य हाँ उपस्थित होने के लिए आप में से प्रत्येक को धन्यवाद। मुझे कमरे में कुछ पुराने दोस्त और कुछ पुराने साथी भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबसे बढ़कर, मैं सभी सैन्य सेवाओं के अनेक सहयोगियों और साझेदारों को देख पा रहा हूँ। मैं नागरिक समुदाय और उद्योग के बीच गहन भागीदारी देख रहा हूँ, और यह विशेष तथ्य — शक्ति को रेखांकित करता है। और वह शक्ति हम सभी को एकजुट करती है, और हम सब यहाँ जुड़े हुए हैं। हमारे संगोष्ठी का समग्र विषय प्रतिरोध है।

और प्रतिरोध में, पहले, बीच में और अंत में है सूचना संचालन।

प्रतिरोध की मेरी परिभाषा है कि यह क्षमता और इच्छाशक्ति का संयोजन, और दुर्भावनापूर्ण व्यवहार के साथ हासिल की जाने वाली चीज़ों की तुलना में ऐसी लागतों पर बल देने की इच्छा, उन्हें लागू करना है, जो सहने योग्य नहीं हैं।

और फिर, सबसे महत्वपूर्ण बात आपके विरोधी को यह बोध कि दरअसल आप में प्रतिरोध की क्षमता और इच्छा-शक्ति है।
हम वास्तव में क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?

सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, हमारी वैधता इस तथ्य पर आधारित है कि इस कमरे में हर कोई यथास्थिति बनाए रखना चाहता है तथा किसी और को बल प्रयोग द्वारा यथास्थिति को ख़त्म करने से रोकना चाहता है।

जून 2022 में फिलीपीन सागर में संचालित होता हुआ अमेरिकी नौसेना निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक USS बेनफ़ोल्ड। पेट्टी ऑफ़िसर द्वितीय श्रेणी आर्थर रोसेन/यू.एस. नौसेना

आप अपनी सीमाएँ बदल सकते हैं; आप अपने हालात बदल सकते हैं। लेकिन यह सभी लोगों के बीच मानवीय गरिमा और आत्मनिर्णय के सिद्धांतों के ज़रिए परस्पर संवाद के माध्यम से होना चाहिए।

हम स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र, और दरअसल विश्व में यथास्थिति के अंतर्गत जिसके संरक्षण का प्रयास रहे हैं, वे ऐसे राष्ट्र हैं जो:

  • क़ानून के शासन और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का सम्मान करते हैं।
  • व्यक्तिगत अधिकार और स्वतंत्रता के हिमायती हैं।
  • सुशासन को बढ़ावा देते हैं।
  • साझा मूल्यों और स्वतंत्रता का पालन करते हैं।
  • बहुपक्षीय संस्थानों से लाभ पाते हैं।
  • समुद्र, आकाश और बाहरी अंतरिक्ष तक खुली पहुँच का समर्थन और बचाव करते हैं।
  • निष्पक्ष और खुले वाणिज्य में संलग्न होते हैं।

हम विशेष रूप से, जिसका प्रतिरोध करना चाहते हैं, वह है:

  • पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (PRC) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानदंडों से हटकर ज़ोर-ज़बरदस्ती और/या सैन्य कार्रवाइयों द्वारा विस्तारवाद तथा भूमि, समुद्र, पोषक-तत्वों और खनिज संसाधनों की जब्ती, चाहे वे कितना भी भ्रामक आख्यान गढ़ने की कोशिश करें या अपने तर्कों से आभासी-अवैध, कृत्रिम क़ानूनी कार्रवाइयों का समर्थन करें, वे बेतुकी ही हैं।
  • रूस की निरंतर आक्रामकता। और हमने प्रत्यक्ष रूप से देखा है कि मध्य यूरोप में उस आक्रामकता का क्या स्वाद रहा है।
    उत्तर कोरिया द्वारा अपने पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को परमाणु हथियारों से धमकाना।
  • हम अविश्वसनीय रूप से बेहद अहम दौर से गुज़र रहे हैं। और, दरअसल, इसी वजह से मैं हमारे साझा मिशन की अत्यावश्यकता को महसूस करता हूँ।

यह सम्मेलन मुक्त और संप्रभु राष्ट्रों की यथास्थिति को बनाए रखने के लिए सूचना संचालन और उन देशों और कार्रवाइयों को रोकने से संबंधित है जो मौजूदा व्यवस्था को ख़त्म कर देंगे — जो एक ऐसी प्रणाली है जिसने समस्त मानव जाति को लाभान्वित किया है। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद, इसने दुनिया के 60% हिस्से को ग़रीबी के चंगुल से बाहर निकाला।

अक्तूबर 2022 में येओजू, दक्षिण कोरिया में संयुक्त रिवर-क्रॉसिंग ड्रिल की तैयारी करते कोरिया गणराज्य और अमेरिकी सैन्य बल। द एसोसिएटेड प्रेस

सूचना संचालन — और, सूचना संचालन के समर्थन में, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध — संज्ञानात्मक स्थिति को प्रेरित और प्रभावित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह इस धारणा और विश्वास को मजबूत करता है कि आक्रामक विस्तारवाद, ज़ोर-ज़बरदस्ती और सैन्य कार्रवाइयों की लागत, हासिल होने वाले किसी भी लाभ से अधिक होगी।

हम रणनीतिक संचार के ज़रिए, वरिष्ठ नेताओं के बीच संप्रेषण और हमारे प्रमुख नेताओं के जुड़ाव में विरोधियों के बीच भी ऐसा करते हैं।
हम सूचना संचालन, निगरानी और टोही, और नेटवर्क के तहत ऐसा करते हैं जो हमारे युद्ध संबंधी जागरूकता और युद्धक्षेत्र में संचालन की हमारी क्षमता को आश्वस्त करते हैं।

और फिर, अंत में बारी आती है परिचालन सुरक्षा की, जिसे प्रत्येक राष्ट्र अपने बचाव में वहन करता है।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने संघर्ष के डोमेन और रंगभूमि तथा सैन्य शक्ति के सभी साधनों के माध्यम से और विशेष रूप से हमारी बेजोड़ क्षमता और गठबंधनों व साझेदारी के हमारे नेटवर्क के ज़रिए, जिसके सर्वथा असममित लाभ हैं, प्रभाव को अधिकतम करते हुए एकीकृत प्रतिरोध के बारे में बात की है।

प्रतिरोधकता और संसूचना के संयोजन से हमें अपने प्रतिस्पर्धियों की जोखिम, लागत और लाभ की धारणा को बदलने में मदद मिलती है, और वृद्धि को नियंत्रित करने की हमारी क्षमता का प्रदर्शन होता है।

विचार करें कि हम समय के मामले में कहाँ हैं। जब मैं बोल रहा हूँ, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) की 20वीं पार्टी कांग्रेस चल रही है, जो [महासचिव शी जिनपिंग (Xi Jinping) के लिए] अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल की ओर अग्रसर हो रहा है। PRC सर्वसम्मति और समझदार विदेश नीति की अपनी 30-वर्षीय परंपरा से कुछ अधिक मुड़ती हुई नज़र आ रही है।

हमारी अपनी इच्छा [है] “सामान्य समृद्धि” जैसे अहानिकर लगने वाले वाक्यांशों के माध्यम से अपने संभावित विरोधियों द्वारा प्रस्तावित नई व्यवस्था के निर्माण के बजाय अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था का पालन करें।

यह वही प्रणाली है जहाँ PRC केंद्र है और “स्वर्ग के नीचे सभी मामले” उसकी निरंकुशता के माध्यम से निर्धारित किए जाते हैं। क़ानून का शासन वह नहीं है जो हम PRC में देखते हैं; यह क़ानूनन नियम है। अर्थात्, अंतरराष्ट्रीय क़ानून या प्रथा की कुछ गौण व्याख्या ग्रहण करते हुए, इसका ब्रह्मांड के क़ानून के रूप में घोषणा करना और फिर ऐसे कार्य करना जैसे सब कुछ ऐसा ही था।

अगस्त 2022 में अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों की तलाश में गश्त करते हुए पूर्वी प्रशांत महासागर में एक जहाज़ पर सवार होने की तैयारी करते अमेरिकी तट रक्षक कर्मी। द एसोसिएटेड प्रेस

चलिए, स्पष्ट रूप से समझ लें कि कायाकल्प का मतलब क्या है। राष्ट्रीय कायाकल्प का अर्थ है अर्थव्यवस्थाओं पर पार्टी का नियंत्रण। यानी इसका समर्थन करने के लिए सैन्य आधुनिकीकरण। और इसका मतलब बलपूर्वक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बदलना है। यही राष्ट्रीय कायाकल्प का सही अर्थ है।

सहयोगियों और साझेदारों के रूप में, हम PRC और CCP द्वारा जानबूझकर किए गए दुर्भावनापूर्ण व्यवहार को सामान्य नहीं मान सकते, जिसे हम इस स्वरूप में देखते हैं:

  • दक्षिण चीन सागर में सैन्य विस्तारवाद।
  • ताइवान के इर्द-गिर्द जल और आसमान में ज़ोर-ज़बरदस्ती और दबाव।
  • सेनकाकू द्वीप समूह के आस-पास जल और आकाश में सेना की ज़ोर-ज़बरदस्ती और दबाव।
  • [भारत और चीन को विभाजित करने वाली] वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य कार्रवाई।
  • हांगकांग में स्वतंत्रता और स्वाधीनता का दमन।
  • शिकारी जैसा आर्थिक व्यवहार, अवैध रूप से मछली पकड़ने से लेकर बौद्धिक संपदा की चोरी तक, दुनिया भर में ऋण के जाल में फँसाने तक, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और लिथुआनिया के साथ PRC की असहमति से निपटना शामिल है।

इस प्रकार, यह PRC के आर्थिक और सैन्य विकास को रोकने से संबंधित नहीं है। दरअसल इसका संबंध यह सुनिश्चित करना है कि हम स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्रों के रूप में उसके कार्य और व्यवहार क्षेत्र की शांति और स्थिरता या अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को बाधित न करना सुनिश्चित करते हैं।


फ़ोरम ने दैनिक वेब कहानियों का हिंदी में अनुवाद करना निलंबित कर दिया है। कृपया दैनिक सामग्री के लिए अन्य भाषाएँ देखें।

संबंधित आलेख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button