एकीकृत प्रतिरोधपूरे क्षेत्र मेंविभागसाझेदारी

इंडो-पैसिफ़िक देशों द्वारा प्रमुख व्यापार वार्ता की शुरुआत

दर्जन भर से अधिक इंडो-पैसिफ़िक देशों के आर्थिक मंत्रियों ने लगभग एक दशक में पहली बार सितंबर 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले प्रमुख क्षेत्रीय व्यापार जुड़ाव प्रयास पर परस्पर बातचीत की शुरुआत की।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई (Katherine Tai) ने कहा कि कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजिल्स में इंडो-पैसिफ़िक इकोनॉमिक फ़्रेमवर्क वार्ता का उद्देश्य भावी चुनौतियों का समाधान करना और क्षेत्र में “संवहनीय और न्यायोचित विकास” प्राप्त करना था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने मई 2022 में टोक्यो की यात्रा के दौरान इस पहल की शुरुआत की।

अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो (Gina Raimondo) के साथ वार्ता का नेतृत्व कर रही ताई ने कहा कि महत्वाकांक्षी पहल आगे बढ़ रही है। वार्ता में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और वियतनाम के मंत्री शामिल हैं। यू.एस. के साथ मिलकर, प्रतिभागी वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 40%
का प्रतिनिधित्व करते हैं।

“यह ढाँचा दुनिया के बाक़ी देशों के अनुसरण के लिए एक टिकाऊ मॉडल होगा,” ताई ने यह बात जोड़ते हुए कहा कि इससे छोटे व्यवसायों के लिए आर्थिक मूल्य उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का लक्ष्य डिजिटल अर्थव्यवस्था, श्रम, पर्यावरण, कृषि और व्यापार जैसे मुद्दे रहेंगे। (चित्र में: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई, बाएँ, और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो, सितंबर 2022 में कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजिल्स में इंडो-पैसिफ़िक आर्थिक मंत्री-स्तरीय बैठक में भाग लेते हुए।)

“हाल के महीनों की असाधारण प्रगति” का हवाला देते हुए, रायमोंडो ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धताओं पर काम में तेजी लाते हुए पहल अधिक स्थिर और लचीली आपूर्ति शृंखलाओं को जन्म दे सकती
है।  रॉयटर्स


फ़ोरम ने दैनिक वेब कहानियों का हिंदी में अनुवाद करना निलंबित कर दिया है। कृपया दैनिक सामग्री के लिए अन्य भाषाएँ देखें।

संबंधित आलेख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button